Hospital Assistant Recruitment Exam - 2026

Total Posts: 1200
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल के अंतर्गत अस्पताल सहायक के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल 1200 पदों पर भर्ती होगी।
📅 Important Dates
विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारम्भ तिथि 07-05-2026
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21-05-2026
आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारम्भ तिथि 07-05-2026
आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 26-05-2026
संभावित परीक्षा दिनांक व दिन 24-06-2026, बुधवार से प्रारंभ
💰 Application Fee
अभ्यर्थी की श्रेणी परीक्षा शुल्क (रु.) पोर्टल शुल्क (रु.)
अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिये 500/- कियोस्क के माध्यम से भरने पर: 60/-
रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से भरने पर: 20/-
केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ई.डब्ल्यू.एस./दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिये) 250/-
सीधी भर्ती - बैकलॉग पदों हेतु कोई शुल्क नहीं लागू नहीं

आवेदन पत्र संशोधन शुल्क:

विवरण संशोधन शुल्क (रु.) पोर्टल शुल्क (रु.)
आवेदन पत्र में प्रत्येकवार संशोधन 20/- 40/-
👤 Age Limit & Eligibility

आयु सीमा (Age Limit):

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए)।
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष (मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग, विभागों/निगमों/मण्डलों/आयोगों/स्वायत्तशासी निकायों/होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवक, महिला अभ्यर्थियों, निःशक्तजन और नगर सैनिकों के लिए)।
  • अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पुरस्कृत दंपत्तियों तथा विक्रम पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को दी जाएगी।
  • संविदाकर्मी और नियम क्रमांक 13 में उल्लेखित वर्गों को छोड़कर, किसी भी प्रवर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा किसी भी स्थिति में 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।
📝 Education Qualification

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:

  • अभ्यर्थी को कम से कम हाई स्कूल / दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
📊 Vacancy Breakdown

अस्पताल सहायक (अकार्यपालिक) के रिक्त पदों का विवरण:

श्रेणी ओपन (पुरुष) महिला भूतपूर्व सैनिक महिला भूतपूर्व सैनिक दिव्यांगजन योग
अनारक्षित (UR) 63 34 42 23 105 324
ई.डब्ल्यू.एस. (EWS) 23 13 16 08 39 120
अनु.जाति (SC) 38 20 25 13 62 192
अनु.जनजाति (ST) 47 25 31 17 78 242
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 63 34 42 23 105 324
योग 234 126 156 84 389 1200
🏃 Physical Standard Test

मानसिक और शारीरिक स्थिति:

  • उम्मीदवार का मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।
  • कोई शारीरिक दोष नहीं होना चाहिए जिससे उसके द्वारा विशेष कर्तव्यों का निर्वहन प्रतिकूलतः प्रभावित हो सकता हो।
  • उम्मीदवारों का चिकित्सीय परीक्षण शासन या नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा निर्धारित अपेक्षाओं के अनुसार किया जाएगा।
📝 How to Apply

आवेदन कैसे करें:

  • अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन पद्धति से आवेदन पत्र भरेंगे। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी एक से अधिक पद के लिए विकल्प दे सकेंगे और अपनी प्राथमिकताएं उल्लेखित कर सकेंगे।
  • मध्यप्रदेश के आदिम जनजाति समुदाय जैसे बैगा, सहारिया एवं भारिया जनजाति के अभ्यर्थी (जो निर्धारित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता रखते हों) संबंधित विभाग (संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश) को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक ऑफलाइन आवेदन भेज सकेंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
  • कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एमपीऑनलाइन पोर्टल शुल्क 60/- रुपये अतिरिक्त देय होगा।
  • रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20/- रुपये अतिरिक्त देय होगा।
  • आवेदन पत्र में संशोधन निर्धारित तिथि (07-05-2026 से 26-05-2026) के दौरान किया जा सकता है, जिसके लिए प्रति संशोधन 20/- रुपये (पोर्टल शुल्क 40/- रुपये अतिरिक्त) का शुल्क देय होगा।
  • आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र भरने से पूर्व नियमपुस्तिका का भली-भांति अवलोकन करें।
🔗 Important Links

⚠️ Important Disclaimer

SarkariChayan.com is a private informational website and is not affiliated with any government body or recruitment authority. All information published here is sourced from official websites and employment news for general awareness only. Always read the official notification carefully before filling any application form. We are not responsible for any errors or omissions.